{"_id":"6a68f735e1f457e4f00c89bf","slug":"suraj-seva-dal-protests-against-paper-leak-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1029326-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पेपर लीक के विरोध में सुराज सेवा दल का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पेपर लीक के विरोध में सुराज सेवा दल का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूटीयू) के कथित पेपर लीक प्रकरण और प्रदेश में लगातार सामने आ रहे परीक्षा घोटालों के विरोध में मंगलवार को सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग उठाई।
प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के निर्देश पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूटीयू पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी व जवाबदेह बनाने की मांग की गई।
सुराज सेवा दल के तहसील अध्यक्ष नितिन कटारिया ने कहा कि प्रदेश में बार-बार पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना था कि सरकार को इस मामले में जवाबदेही तय करनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज करेगा। इस दौरान नौशाद प्रधान, खलील प्रधान, अलीम प्रधान, हाजी इसरार, डॉ. सतवीर, शेखर, सुशील, तसव्वर, सनोवर, रईस, इनाम, आदित्य राणा ,उज्जवल राणा, छोटा और रमेश धीमान आदि मौजूद रहे।