सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The illegal shrine was demolished using a bulldozer

Roorkee News: बुलडोजर चलाकर अवैध मजार को किया ध्वस्त

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
The illegal shrine was demolished using a bulldozer
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में सलेमपुर राजपुताना के पास स्थित एक मंदिर के पास बनी अवैध मजार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। इस मजार पर कुछ दिन पहले प्रशासन ने नोटिस चस्पा किया था। यह ध्वस्तीकरण भूमि के स्वामी ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर खुद ही कराया है।
Trending Videos


बताया जा रहा है कि लंबे समय से इस मजार का उपयोग भी नहीं किया जा रहा था जबकि स्थानीय लोग इस मजार को हटाने की मांग कर रहे थे। कुछ दिन पहले प्रशासन ने अवैध मजार पर नोटिस चस्पा किया था। इसके बाद बुधवार को भूमि स्वामी ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बुलडोजर चलवाकर मजार को ध्वस्त करा दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने बताया कि मजार को भूमि स्वामी ने स्थानीय लोगो के साथ मिलकर धवस्त करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed