{"_id":"69847d414d3462295c060824","slug":"crops-destroyed-by-contaminated-water-from-silver-crown-food-company-roorkee-news-c-5-1-drn1027-894593-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सिल्वर क्राउन फूड कंपनी के दूषित पानी से फसलें तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सिल्वर क्राउन फूड कंपनी के दूषित पानी से फसलें तबाह
विज्ञापन
विज्ञापन
एक कंपनी से निकलने वाले जहरीले पानी से फसलों को हो रहे नुकसान पर क्षेत्र के किसानों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ को शिकायत पत्र सौंपा है। किसानों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और तबाह हुई फसलों का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
क्षेत्र के किसान अहसान, दीपक कुमार, अनुज कुमार, अजय सैनी, राजेश कुमार, साजिद, गुलाम साबिर, नौशाद और इरफान ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ को दिए पत्र में बताया कि कंपनी से निकलने वाला दूषित पानी उनके खेतों में जा रहा है। इससे उनकी फसलें पूरी तरह बरबाद हो चुकी हैं।
किसानों का कहना है कि इस कारण उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि उन्होंने कई बार कंपनी अधिकारियों से दूषित पानी की निकासी बंद कराने की मांग कर चुके हैं लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
नौ जनवरी को की गई शिकायत के बाद अधिकारियों ने मौके पर जांच की तो किसानों से कोई बातचीत नहीं की गई और न ही कंपनी प्रबंधन के खिलाफ ठोस कार्रवाई हुई। किसानों ने एक बार फिर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी कंपनी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व नष्ट हुई फसलों का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नायब तहसीलदार को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos