सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A woman was swindled out of 22.80 lakh rupees under the pretext of selling her a plot of land

Roorkee News: प्लॉट बेचने का झांसा देकर महिला से 22.80 लाख हड़पे

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
A woman was swindled out of 22.80 lakh rupees under the pretext of selling her a plot of land
विज्ञापन
ंरुड़की निवासी महिला को लक्सर में प्लॉट बेचने का झांसा देकर उससे 22.80 लाख की रकम हड़प ली गई। प्लॉट की रजिस्ट्री कराने तहसील पहुंची महिला को पता लगा कि प्लॉट का पहले ही किसी अन्य महिला के नाम इकरारनामा हो चुका है। शिकायत करने पर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos




रुड़की के सलेमपुर राजपुतान निवासी कुसुम देवी ने तहरीर में बताया कि लक्सर के हरिद्वार मार्ग निवासी राधेश्याम और उनकी पत्नी दीपा सैनी के साथ उनकी रिश्तेदारी है। 13 जून 2025 को वह अपने पुत्र आदित्य सैनी व परिवार के मदनपाल व बेबी के साथ उनके घर आए और परेशानी बताते हुए उनसे 14 लाख रुपये उधार लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




24 जून को वह दोबारा उनके घर आए और पैसे वापस करने की बात कहते हुए उन्हें लक्सर स्थित अपना एक प्लॉट बेचने की बात कही। उन्होंने इसपर हामी भर दी। लक्सर के गोवर्धनपुर मार्ग पर प्रोविजन स्टोर चलाने वाले दिवाकर ने उन्हें प्लॉट दिखाया। सौदा तय होने पर उन्होंने 4 लाख रुपये तत्काल टोकन मनी के तौर पर आदित्य सैनी के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद किस्तों ने आरोपियों ने उनसे 22.80 लाख की रकम ले ली। अक्तूबर माह में प्लॉट की रजिस्ट्री होनी थी। 16 अक्तूबर को वह अपने पुत्र और पुत्रवधू के साथ लक्सर तहसील पहुंची। यहां पहुंचकर उन्हें पता लगा कि जिस प्लॉट का सौदा उनके साथ किया गया है। आरोपी इस प्लॉट का 14 जनवरी को ही किसी अन्य महिला के नाम इकरारनामा कर चुके हैं।



उन्होंने आरोपियों से इसकी शिकायत करते हुए पैसे वापस करने को कहा तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पैसे वापस करने से इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी आदित्य सैनी, दीपा सैनी, राधेश्याम, मदनपाल, बेबी और दिवाकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed