सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A young man died after being shot in Mundakheda Khurd village; suicide is suspected

Roorkee News: मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में गोली लगने से युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
A young man died after being shot in Mundakheda Khurd village; suicide is suspected
विज्ञापन
मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के भाई ग्राम प्रधान हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रथम दृष्टया युवक के आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
Trending Videos




कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव निवासी नकुल (28) बुधवार रात को अपने कमरे में सोने के लिए गया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर परिजन उसके कमरे में पहुंचे। यहां नकुल अपने बिस्तर पर अचेत पड़ा था। उसके सिर में दाहिने हिस्से में गोली लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजदीक ही तमंचा भी पड़ा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर मिला तमंचा भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।



कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि मृतक का अपनी पत्नी से करीब दो साल पहले तलाक हो गया था। काफी समय से वह अवसाद में था। वह अधिकांश बाहर ही रहता था। बुधवार को ही वह घर लौटा था। मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि मृतक नकुल के भाई सहदेव चौधरी ग्राम प्रधान हैं। नकुल की मौत से परिवार में मातम पसर गया। ग्रामीणों में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed