फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The life of a young man who jumped into the Ganges Canal was saved

Roorkee News: गंगनहर में कूदे युवक की बचाई जान

Wed, 29 Jul 2026 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The life of a young man who jumped into the Ganges Canal was saved
कांवड़ यात्रा के दौरान आमजन की सुरक्षा में तैनात पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गंगनहर में कूदे एक युवक की जान बचा ली। झबरेड़ा निवासी 38 वर्षीय युवक सुबह करीब 11 बजे परिवार से विवाद के बाद नहर पटरी पश्चिमी के पास पहुंचा और कुछ देर इधर-उधर टहलने के बाद अचानक पुलिसकर्मियों और राहगीरों से नजर बचाकर गंगनहर में छलांग लगा दी। युवक के नहर में कूदते ही मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। सूचना मिलते ही उत्तरकाशी में तैनात प्रमोद ध्यानी तत्काल सक्रिय हो गए। इसी दौरान मौके पर मौजूद एक युवक ने भी साहस दिखाते हुए गंग नहर में छलांग लगा दी। पुलिस और युवक के संयुक्त प्रयास से डूब रहे युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। बचाव के बाद युवक की हालत को देखते हुए पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल भेजा गया जहां उसका इलाज जारी है। समय रहते किए गए रेस्क्यू से एक बड़ा हादसा टल गया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed