{"_id":"6a50d7aade20b8949603bcbd","slug":"the-main-road-of-telpura-colony-has-become-a-drain-anger-among-the-villagers-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1014446-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: तेलपुरा कॉलोनी का मुख्य मार्ग बना नाला, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: तेलपुरा कॉलोनी का मुख्य मार्ग बना नाला, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलपुरा में बुग्गावाला रोड स्थित कॉलोनी का मुख्य मार्ग बदहाल है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण पूरा रास्ता नाले जैसा दिखाई दे रहा है जिससे कॉलोनीवासियों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि चार वर्षों से लगातार ग्राम प्रधान से सड़क निर्माण कराने की मांग की जा रही है लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार प्रत्येक शुक्रवार को इस मार्ग से होकर सैकड़ों लोग जुमे की नमाज अदा करने के लिए गुजरते हैं।
मार्ग पर भरे पानी व कीचड़ के कारण लोगों के कपड़े गंदे हो जाते हैं। उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण जावेद हुसैन, आदिल, इमरान, फुरकान, मोहसिन और शौकीन सहित अन्य लोगों ने बताया कि जब से वर्तमान ग्राम प्रधान ने पदभार संभाला है तभी से वे लगातार सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।