फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   NCC cadets' training continues even amidst torrential rain

Roorkee News: मूसलाधार बारिश में भी एनसीसी कैडेट्स का प्रशिक्षण जारी

Fri, 10 Jul 2026 05:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets' training continues even amidst torrential rain
84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी रुड़की की ओर से क्वांटम विश्वविद्यालय में आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश भी कैडेट्स के उत्साह और अनुशासन को प्रभावित नहीं कर सकी। प्रतिकूल मौसम के बावजूद सभी प्रशिक्षण गतिविधियां पूरे जोश और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की गईं।
विज्ञापन

शिविर में कैडेट्स को ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड एवं बैटल क्राफ्ट, हथियारों की जानकारी, आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता से संबंधित व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने कठिन परिस्थितियों में धैर्य, अनुशासन, टीम भावना और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का महत्व समझाया। कैडेट्स ने बारिश के बीच भी सभी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी कर अपने जज्बे का परिचय दिया।
विज्ञापन

शिविर कमांडेंट कर्नल जगदीश आलमिया ने कहा कि विपरीत मौसम में भी प्रशिक्षण जारी रखना एनसीसी कैडेट्स की दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। शिविर के सफल संचालन में डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह सहित प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक स्टाफ सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed