{"_id":"6a50d9a23228313331074c24","slug":"a-person-accused-a-young-woman-of-taking-out-a-fraudulent-loan-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1014450-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: एक व्यक्ति ने युवती पर लगाया फर्जी लोन लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: एक व्यक्ति ने युवती पर लगाया फर्जी लोन लेने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहडेकी सैदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने एक युवती पर धोखाधड़ी कर उसके नाम से 35 हजार का फर्जी लोन लेने का आरोप लगाया है। इसकी तहरीर इकबालपुर पुलिस चौकी में दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बेहडेकी सैदाबाद गांव निवासी अंकित त्यागी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को उसके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई थी। इसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने लोन की 35 हजार की धनराशि कार्यालय में जमा करने के लिए कहा। प्रार्थी ने जब बताया कि उसने कोई लोन नहीं लिया है तो फोन करने वाले ने कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दे डाली।
इससे प्रार्थी घबरा गया और लोन करने वाली संस्था के बारे में पता कर रुड़की उसके कार्यालय में पहुंच गया। आरोप है कि दफ्तर से पता चला कि एक युवती ने अंकित त्यागी का पहचानपत्र पति के रूप में दर्शाकर उसके नाम से लोन लिया हुआ है। वहीं लोन की रकम भी जिस खाते में भेजी गई है वह खाता भी अंकित त्यागी का नहीं बताया गया है। पीड़ित व्यक्ति ने युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की पड़ताल कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।