{"_id":"69f78aba844364bd440c9f3f","slug":"theft-at-pharmaceutical-factory-solved-accused-arrested-roorkee-news-c-5-1-drn1027-962459-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दवा फैक्टरी से चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दवा फैक्टरी से चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर एक सप्ताह पूर्व दवा फैक्टरी में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फैक्टरी से चोरी किए गए केबल बरामद किए हैं। आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी निवासी चौधरी प्रभात कुमार ने 26 मार्च को तहरीर देकर बताया था कि 24 मार्च को उनकी दवा फैक्टरी से चोरों ने केबल व अन्य सामान चोरी कर लिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि शनिवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक गंगनहर पटरी पर फ्लाईओवर के पास संदिग्ध परिस्थिति में खड़ा है।
सूचना मिलते ही एएसआई श्याम यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास मौजूद कट्टे से केबल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि यह केबल उसने 24 मार्च को एक दवा फैक्टरी से चोरी किया था। आरोपी ने अपना नाम जुनैद निवासी नई बस्ती, मंगलौर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।
Trending Videos