{"_id":"6a5d104e213cf1f0190efa7c","slug":"three-armed-miscreants-caught-two-country-made-pistols-recovered-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1022304-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: तीन हथियारबंद बदमाशों को पकड़ा, दो तमंचे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: तीन हथियारबंद बदमाशों को पकड़ा, दो तमंचे बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने क्षेत्र में संदिग्ध हालात में घूम रहे तीन हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 12 बोर के दो अवैध तमंचे, तीन कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
चेकिंग अभियान के दौरान कलियर-धनौरी नहर पटरी पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दुष्यंत उर्फ सहदेव के पास से एक 12 बोर का तमंचा और दो कारतूस, गुड्डू राणा के पास से एक तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा कारतूस व सूरज के पास से एक अवैध चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे धनौरी क्षेत्र में चोरी व अन्य आपराधिक वारदात को अंजाम देने की नीयत से आए थे। इसी उद्देश्य से हथियार साथ लेकर घूम रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।