फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Tips given to youth for military and police recruitment exams

Roorkee News: सैन्य और पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए युवाओं को दिए टिप्स

Fri, 17 Jul 2026 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Tips given to youth for military and police recruitment exams
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से लक्सर में सैन्य एवं पुलिस भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को भर्ती के लिए टिप्स और प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

बालाजी इंटर काॅलेज बाकरपुर में आयोजित शिविर की शुरुआत करते हुए युवा कल्याण अधिकारी लक्सर अवनीश कुमार ने कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और परिश्रम से युवा सैन्य और पुलिस भर्ती परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। विभाग ने युवाओं को देश सेवा के लिए तैयार करने के प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन की पहल की है। शिविर में प्रतिभाग करने वाले युवाओं का वजन और कद मापा गया।
विज्ञापन

भर्ती मानकों के अनुसार फिटनेस का आकलन किया गया। इसके बाद युवाओं के लिए दौड़, शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें सैन्य और पुलिस भर्ती में चयन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए भर्ती परीक्षा में सफलता के लिए टिप्स दिए गए। शिविर में 30 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश गुप्ता, खेल प्रशिक्षक संदीप कुमार, ट्रेनर राजेश कुमार, कोच दीपक कुमार, हल्का सरदार कृष्णपाल, चरण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed