{"_id":"6a0612953d91e1be1608f0e3","slug":"two-youths-died-in-a-truck-collision-roorkee-news-c-5-1-drn1027-971768-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
थाना क्षेत्र के बेहड़ेकी सैदाबाद गांव निवासी गौरव (22) और ऋतिक (23) बाइक से झबरेड़ा गए थे। बृहस्पतिवार शाम को जब वह अपना कार्य निपटाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह साबतवाली गेट के नजदीक पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने दोनों युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस और युवकों के परिजनों को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया। घटना की खबर लगते ही बेहडेकी गांव में मातम पसर गया। ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
Trending Videos