{"_id":"6a0611f82a48e2060a0d8195","slug":"villagers-returning-from-the-fields-were-attacked-with-sharp-weapons-roorkee-news-c-5-1-drn1027-971760-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: खेत से लौट रहे ग्रामीणों पर धारदार हथियारों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: खेत से लौट रहे ग्रामीणों पर धारदार हथियारों से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रणसूरा गांव में खेत से लौट रहे दो व्यक्तियों पर कुछ लोगों ने घात लगाकर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की और दोनों को एक मकान में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचनापर पुलिस गांव में पहुंची जहां दोनों घायल अवस्था में मिले। आरोप है कि इस दौरान उल्टा उन्हीं को फंसाने के लिए एक आरोपी पक्ष ने अपने एक व्यक्ति की पीठ पर गोली मार दी। पुलिस ने दस नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
गुफरान निवासी रणसूरा ने तहरीर में बताया कि गांव के ही कुछ लोग उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। 13 मई की रात करीब 7 बजे उनके चाचा शौकीन और चचेरा भाई शमशाद खेत में काम करने के बाद ट्रैक्टर लेकर लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाकर मौजूद आरोपियों ने रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा कर उन्हें रोक लिया और उन पर तबल, चाकू, लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने तमंचे से उन पर फायर भी किया।
आरोपी दोनों को पीटते हुए एक मकान में ले गए और बंधक बनाकर बेरहमी से उनकी पिटाई की। राहगीरों से जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मकान से दोनों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। इस दौरान आरोपी पक्ष ने अपने ही पक्ष के एक व्यक्ति की पीठ में गोली मार ली। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर अवस्था में दोनों को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। उपचार कराने के बाद वह पुलिस के पास पहुंचे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी जाहिद, साजिद, राशिद, हुसन अली, खुर्शीद, सुभान, मन्नान, आरिफ, इलियास, अनीश निवासीगण ग्राम रणसूरा कोतवाली लक्सर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos