{"_id":"69c14f75686bcf172e0a3fd2","slug":"ukd-leaders-paid-tribute-on-bhagat-singhs-martyrdom-day-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-152625-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: भगत सिंह शहादत दिवस पर उक्रांद नेताओं ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: भगत सिंह शहादत दिवस पर उक्रांद नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Mon, 23 Mar 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- क्रांतिकारियों के बलिदान को बताया प्रेरणास्रोत, युवाओं से उनके आदर्श अपनाने का आह्वान
रुड़की। शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस पर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया।
जिलाध्यक्ष दीपक लाखवान ने कहा कि भगत सिंह और उनके साथियों का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शकुंतला सती ने कहा कि शहीदों का जीवन हमें अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है। वहीं वरिष्ठ नेता महक सिंह सैनी और शिव कुमार सैनी ने कहा कि भगत सिंह का बलिदान आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उन्हें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। इस दौरान विजय शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए, जबकि कवि नरेश राजवंशी ने काव्य पाठ कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में आनंद राज पनियाला, दिनेश धीमान, धर्मेंद्र शर्मा, आनंद चौधरी, विमल शर्मा, सतेन्द्र शर्मा, अंकित राणा सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos