{"_id":"6a48fd5f6e2f7636510e500e","slug":"uttarakhand-girls-team-departs-for-the-national-under-18-rugby-championship-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1009908-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: राष्ट्रीय अंडर-18 रग्बी चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की बालिका टीम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: राष्ट्रीय अंडर-18 रग्बी चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की बालिका टीम रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन की देखरेख में उत्तराखंड की अंडर-18 जूनियर बालिका रग्बी टीम शनिवार को रुड़की रेलवे स्टेशन से सिकंदराबाद (हैदराबाद) के लिए रवाना हुई। टीम 6 एवं 7 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अंडर-18 जूनियर रग्बी चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता में देशभर की मजबूत टीमें हिस्सा लेंगी।
टीम के रवाना होने के दौरान उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यकांत सैनी और कोषाध्यक्ष आयुष सैनी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि टीम ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की है और उन्हें विश्वास है कि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगी। इस दौरान फिटनेस ट्रेनर आकाश सिंह भी मौजूद रहे।
टीम की मैनेजर मीरा बीर खिलाड़ियों के साथ रवाना हुईं। उत्तराखंड की टीम में सोनाक्षी, साक्षी, मानसी, मोहिनी, आकांक्षा, ऋद्धि, अनुष्का, जान्हवी, सृष्टि, हिमांगी, सलोनी और अंकिता शामिल हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड में रग्बी खेल लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं और आने वाले समय में उत्तराखंड रग्बी के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। रुड़की रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों को शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।