{"_id":"6a5e1f02ca14cfbff708c509","slug":"uttarakhand-open-university-exams-begin-strict-surveillance-at-centers-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-158257-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Mon, 20 Jul 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Mon, 20 Jul 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 जुलाई से 27 अगस्त तक चलेंगी परीक्षाएं, सीसीटीवी से हाे रही निगरानी, नकल रोकने के विशेष इंतजाम
रुड़की। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के जनवरी 2026 सत्र की सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। हरिद्वार जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन परीक्षाएं शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुईं।
रुड़की क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत इस बार हरिद्वार जिले में चार नियमित परीक्षा केंद्रों के साथ दो विशेष अध्ययन केंद्रों पर भी परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। नियमित केंद्रों में बीएसएम पीजी कॉलेज रुड़की, मोहिनी देवी डिग्री कॉलेज रुड़की, एसएमजेएन पीजी कॉलेज हरिद्वार और हरिओम पीजी कॉलेज धनौरी शामिल हैं। वहीं विशेष अध्ययन केंद्र के रूप में बंगाल इंजीनियरिंग सेंटर रुड़की और जिला कारागार हरिद्वार में भी परीक्षा आयोजित की जा रही है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बृजेश बनकोटी ने बीएसएम पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जनवरी 2026 सत्र की परीक्षाएं 20 जुलाई से 27 अगस्त तक संचालित होंगी। इस अवधि में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं विश्वविद्यालय की समय-सारिणी के अनुसार आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। परीक्षाएं प्रतिदिन तीन पालियों में आयोजित होंगी और अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने परीक्षार्थियों से प्रवेश पत्र और पहचान पत्र साथ लाने की अपील की। इस दौरान बीएड कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता जोशी, डॉ. दीपक डोभाल और मंसूर अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।