फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Village head's husband shoots brother; investigation intensifies

Roorkee News: प्रधान पति ने भाई को मारी गोली, जांच तेज

Fri, 17 Jul 2026 06:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Village head's husband shoots brother; investigation intensifies
कोतवाली क्षेत्र के बाजूहेड़ी गांव में बृहस्पतिवार देर रात आपसी विवाद के दौरान प्रधान पति के अपने सगे भाई को लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। गंभीर रूप से घायल राजेश उर्फ राजू सैनी को रुड़की के निजी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है
विज्ञापन


बाजूहेड़ी गांव निवासी प्रधान पति किशोर सैनी और उसके भाइयों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चला आ रहा है। बृहस्पतिवार देर रात किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान किशोर सैनी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से भाई राजेश उर्फ राजू सैनी (50) पर गोली चला दी और फरार हो गया।
विज्ञापन

गोली लगने से राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर भगवानपुर सीओ सुमित पांडेय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शुक्रवार को भी पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की और अपने स्तर से मामले की जांच जारी रखी। सीओ ने बताया कि अब तक घायल पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed