सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villager Attacked with Iron Rod While Heading to Work

Roorkee News: काम पर जा रहे ग्रामीण पर लोहे की रॉड से हमला

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Villager Attacked with Iron Rod While Heading to Work
विज्ञापन
ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में गवाह धर्म सिंह को आरोपी पक्ष ने गवाही से रोकने का प्रयास किया। इन्कार करने पर आरोपियों ने घात लगाकर उस पर लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी विश्वास और आयुष सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos




नगर के लक्सरी वार्ड निवासी अनिल कुमार ने तहरीर में बताया कि 10 मार्च को आरोपी विश्वास निवासी लक्सरी वार्ड, आयुष निवासी ग्राम बहादरपुर खादर और एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके पड़ोसी धर्म सिंह पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया था। धर्म सिंह ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें वह गवाह है। अनिल के अनुसार आरोपी उन पर गवाही नहीं देने का दबाव बना रहे हैं लेकिन उन्होंने गवाही से पीछे हटने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी रंजिश के कारण 11 अप्रैल को जब वह अपने घर से ऐथल काम पर जा रहे थे तभी हिरणाखेड़ी के तीनों आरोपियों ने घात लगाकर उनपर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी और लोहे की रॉड से उनपर हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर खेत में काम कर रहे ग्र्रामीण वहां आ गए। इसपर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। उपचार के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर दो नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed