फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villager beaten up following complaint about dumping of garbage

Roorkee News: कूड़ा गिरने की शिकायत पर ग्रामीण को पीटा

Tue, 21 Jul 2026 06:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Villager beaten up following complaint about dumping of garbage
निकासी नाली से निकला कूड़ा उठाने के दौरान भुरनी गांव निवासी चरण सिंह के ऊपर कूड़ा गिर गया। आरोप है कि चरण सिंह के इसकी शिकायत करने पर नगर पालिका के सफाई ठेकेदार अहसान अली और उसके कर्मचारियों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

भुरनी गांव निवासी चरण सिंह ने शिकायत में बताया कि 19 जुलाई को वह गांव से नगर के सोसायटी मार्ग स्थित अपने मकान पर जा रहे थे। यहां नगर पालिका का ठेकेदार आरोपी अहसान अली अपने कर्मचारियों के साथ नालियों से निकला कूड़ा ट्रैक्टर-ट्राॅली में उठवा रहा था। कर्मचारियों ने कूड़ा उनके ऊपर गिरा दिया। उन्होंने इसकी शिकायत की तो उन्होंने ऐसे ही काम करने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने ठेकेदार से ईओ का मोबाइल नंबर मांगा तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने इसका विरोध किया। आरोप है कि ठेकेदार और कर्मचारियों ने घूंसों से उनकी पिटाई कर दी। उन्होंने पुलिस को बुलाने के लिए मोबाइल फोन निकाला तो आरोपियों ने फोन छीनकर सड़क पर फेंक दिया। इससे उनका फोन भी टूट गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी अहसान अली निवासी लक्सरी वार्ड और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed