सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villager returning from market attacked with axe, report filed

Roorkee News: बाजार से लौट रहे ग्रामीण पर गंडासे से हमला, रिपोर्ट दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Villager returning from market attacked with axe, report filed
विज्ञापन
निकासी नाली को लेकर उपजे विवाद में पड़ोसी ने बाजार से सामान खरीदकर लौट रहे ग्रामीण पर गंडासे से हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos




खानपुर थाना क्षेत्र के रायसिंह कान्हेवाली गांव निवासी अरविंद कुमार ने तहरीर में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले सतीश का परिवार उनसे रंजिश रखता है। छह मार्च को वह अपने घर के पास नाली का निर्माण करा रहे थे। निर्माण कार्य को लेकर सतीश ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए देख लेने की धमकी दी थी। उस समय मामला शांत हो गया था। आठ मार्च को वह लक्सर बाजार में सामान खरीदने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोपहर के समय सामान खरीदकर वह जब पुल के नीचे पहुंचे तभी यहां पहले से घात लगाकर खड़े आरोपी सतीश और उसके पुत्र प्रशांत उर्फ लवी ने गंडासे व डंडे से उनपर हमला कर दिया। गंडासे और डंडे से एक के बाद एक वारकर आरोपियों ने उन्हें घायल कर दिया। आसपास लोगों की भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed