फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Young man swindled out of lakh in online fraud

Roorkee News: ऑनलाइन धोखाधड़ी कर युवक से 2.42 लाख ठगे

Sat, 18 Jul 2026 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Young man swindled out of lakh in online fraud
दिल्ली रोड स्थित ओम विहार निवासी एक युवक ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो गया है। शातिरों ने खुद को कोई और बताकर युवक से विश्वास में लिया व डिजिटल माध्यमों का सहारा लेकर 2.42 लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ओम विहार, दिल्ली रोड निवासी अर्चित त्यागी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अज्ञात जालसाजों ने सुनियोजित तरीके से उन्हें अपने जाल में फंसाया। आरोपियों ने फर्जी पहचान और जाली इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का सहारा लिया जिससे अर्चित को उनपर भरोसा हो गया। इसी भरोसे का फायदा उठाकर शातिरों ने उनसे 2,42,000 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित के अनुसार इस पूरी घटना को अंजाम देने वाले शातिरों ने उन्हें पूरी तरह से धोखे में रखा। जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस की शरण ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब उन बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है जिनका उपयोग ठगी के लिए किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed