{"_id":"6a5d10dbcb4e04e00f0a5a27","slug":"young-woman-jumps-into-ganga-canal-after-refusing-to-attend-wedding-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1022306-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: शादी में जाने से मना किया तो गंगनहर में कूदी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: शादी में जाने से मना किया तो गंगनहर में कूदी युवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के बसवाखेड़ी गांव में परिवार के शादी समारोह में जाने से मना करने पर एक युवती ने मंगलौर पहुंचकर गंगनहर में छलांग लगा दी। नहर के तेज बहाव में डूब रही युवती को वहां मौजूद कुछ साहसी युवकों ने देख लिया और नहर में कूदकर उसकी जान बचा ली।
बसवाखेड़ी निवासी जयपाल सिंह की 19 वर्षीय पुत्री तनु किसी शादी समारोह में जाना चाहती थी। जब परिजनों ने उसे जाने से मना किया तो वह नाराज होकर मंगलौर स्थित गंगनहर पर पहुंच गई। वहां उसने नहर में छलांग लगा दी। नहर में पानी का तेज बहाव देख आसपास मौजूद लोग सन्न रह गए लेकिन वहीं मौजूद कुछ युवकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे पानी से सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया। पुलिस ने युवती को सकुशल उसके परिजनों के संरक्षण में दे दिया है। परिजनों ने बताया कि वह जिद पर अड़ी हुई थी जिसके बाद यह घटना हुई। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।