फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth Assaulted While Returning Home; FIR Registered

Roorkee News: घर लौट रहे युवक से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 20 Jul 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 20 Jul 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Youth Assaulted While Returning Home; FIR Registered
रुड़की। गंगनगर कोतवाली क्षेत्र में घर लौट रहे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवपुरम गली नंबर-1 निवासी अभिषेक गोस्वामी ने बताया कि रविवार को वह एक दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह उसे हमलावरों से बचाया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और बाइक में भी तोड़फोड़ की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमन ठाकुर निवासी रुड़की समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed