फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth's bike stolen from Agarwal Colony; report filed

Roorkee News: अग्रवाल काॅलोनी से युवक की बाइक चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 04 Jul 2026 05:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Youth's bike stolen from Agarwal Colony; report filed
मेन बाजार में दुकान पर कार्य करने वाले युवक की बाइक चोरी हो गई। जांच में दो संदिग्ध युवक बाइक को लेकर जाते हुए सीसीटीवी में दिखाई दिए हैं। युवक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही हैै।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव निवासी शेरू लक्सर मेन बाजार में एक दुकान पर कार्य करता है। शेरू के अनुसार, 30 जून को रोजाना की तरह व दुकान पर काम करने के लिए पहुंचा था। इस दौरान उसने अपनी बाइक अग्रवाल काॅलोनी की गली में खड़ी की थी। बाइक खड़ी कर वह दुकान पर काम करने के लिए चला गया। काम खत्म कर शाम को लौटा तो उसकी बाइक वहां नहीं मिली। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए तो एक सीसीटीवी में दोपहर करीब एक बजे दो संदिग्ध युवक बाइक को ले जाते नजर आए। युवक ने सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed