{"_id":"699ef217152ffa656805f94e","slug":"130-additional-staff-sought-for-kedarnath-yatra-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-117021-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा के लिए 130 अतिरिक्त स्टाफ मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा के लिए 130 अतिरिक्त स्टाफ मांगा
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 25 Feb 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ यात्रा में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग ने यात्रा मार्ग पर कुल 130 अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ की मांग करते हुए प्रस्ताव स्वास्थ्य निदेशालय को भेजा है। प्रस्ताव में 6 विशेषज्ञ और 26 सामान्य चिकित्सक, 30 नर्सिंग स्टाफ और 30 फार्मासिस्ट की मांग की गई है।
प्रस्ताव में समय से पहले मेडिकल स्टाफ की तैनाती करने का आग्रह भी किया गया है। वहीं विभाग की ओर से केदारनाथ में पिछले साल तैयार हुए अस्पताल का इस साल सुचारु संचालन हो जाएगा। 17 बेड के इस अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ एक हड्डी और फिजीशियन भी रहेंगे। वहीं अस्पताल में एक्सरे, ईसीजी सुविधा, रक्त जांच सुविधा आदि भी होगी। गुप्तकाशी से केदारनाथ तक चिकित्सा सुविधा के लिए 10 एमआरपी, व 5 पीएचसी सुचारु रहेंगे जिससे यात्रियों को चिकित्सीय सुविधा का तुरंत लाभ मिलेगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि इस बार केदारनाथ की स्वास्थ्य सेवा को और बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Trending Videos