{"_id":"69f33cfeffd8bdeda0058fc4","slug":"bktc-ceo-assumes-charge-reviews-arrangements-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-118208-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: बीकेटीसी के सीईओ कार्यभार किया ग्रहण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: बीकेटीसी के सीईओ कार्यभार किया ग्रहण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 30 Apr 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- अभी तक दो लाख 26 हजार 535 तीर्थयात्री कर चुके हैं केदारनाथ के दर्शन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
केदारनाथ/रुद्रप्रयाग। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगण ने बदरीनाथ धाम में कार्यभार ग्रहण किया और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर समिति कार्यालय, दर्शन व्यवस्था, पूजा काउंटर, दर्शन पंक्ति, प्रोटोकॉल व्यवस्था का निरीक्षण किया व तीर्थयात्रियों से फीडबैक लिया। उन्होंने बताया कि अभी तक दो लाख 26 हजार 535 तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं।
बुधवार देर शाम मुख्य कार्याधिकारी गुप्तकाशी पहुंचे। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए और यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य डाॅ. विनीत पोस्ती, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी, प्रभारी अधिकारी डीएस भुजवाण, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, सहायक लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, प्रोटोकॉल प्रभारी दीपक पंवार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos