सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   2282 girls will be vaccinated against cervical cancer.

Rudraprayag News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 2282 बालिकाओं को लगेगा टीका

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 01 Mar 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
2282 girls will be vaccinated against cervical cancer.
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बालिका श्रेया को टीका लगाने के साथ ही जिले में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। पहले दिन 20 बालिकाओं का टीकाकरण किया गया। जिले में 14 वर्ष की 2282 बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य है।
Trending Videos

जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि गर्भाशय कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए यह महत्वपूर्ण पहल है। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने भी लोगों से जागरूक रहने की अपील की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि 14 वर्ष की बालिकाओं को निशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। अगस्त्यमुनि ब्लॉक में 1055, जखोली में 855 और ऊखीमठ में 372 बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. शैलेंद्र द्विवेदी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी, डॉ. मनीष, डीपीएम हिमांशु नौडियाल, एएनएम स्वाती उनियाल, गीता खन्ना, मीरा राणा, यशवंत राणा, जयवीर बिष्ट आदि मौजूद रहे। संचालन बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका राणा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed