{"_id":"69d3be012095f4b6880f17e1","slug":"425-lakh-registrations-have-been-done-so-far-for-kedarnath-yatra-mishra-rudraprayag-news-c-47-1-sdrn1001-117979-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ यात्रा के लिए अभी तक सवा चार लाख पंजीकरण हुए : मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ यात्रा के लिए अभी तक सवा चार लाख पंजीकरण हुए : मिश्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 06 Apr 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकेटीसी के सीईओ ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा
फाेटो
रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ/गोपेश्वर। बीकेटीसी के सीईओ ने केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में बीकेटीसी कार्यालय का निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य पूरा हो चुका है। मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त की जा रही हैं। केदारनाथ यात्रा के लिए अभी तक सवा चार लाख के करीब पंजीकरण हो चुके हैं।
जिलाधिकारी ने यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा जिला प्रशासन व बीकेटीसी आपसी समन्वय से केदारनाथ यात्रा की तैयारी पूरी कर रहा है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अनिल रावत, डीपीओ अखिलेश मिश्रा, पुजारी शिवशंकर लिंग, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, टी गंगाधर लिंग, वरिष्ठ प्रशासनिक डीएस भुजवाण, युद्धवीर पुष्पवान, किशन त्रिवेदी, प्रमोद बगवाड़ी और विपिन तिवारी आदि उपस्थित रहे। वहीं बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विशाल मिश्रा ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार परिसर, आस्था पथ, तप्तकुंड, बस टर्मिनल और विश्राम गृहों जायजा लिया और मंदिर समिति के अधिकारियाें को यात्रा शुरू होने से पहले व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने शीतकाल में मंदिर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों और मंदिर समिति के कर्मचारियों से भी मुलाकात की।
Trending Videos