सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   A woman saved her life by confronting a bear

Rudraprayag News: भालू से भिड़ कर महिला ने बचाई अपनी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 22 Feb 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
A woman saved her life by confronting a bear
विज्ञापन
ऊखीमठ। तहसील मुख्यालय ऊखीमठ से लगभग तीन किलोमीटर दूर ग्राम पठाली में ग्राम प्रधान मनबर सिंह नेगी की पत्नी रामेश्वरी देवी (55) पर दिनदहाड़े भालू ने हमला कर दिया। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है जब रामेश्वरी देवी अपने घर से लगभग 500 मीटर दूर एरेठी सुबदा नामक तोक में घास लेने गई थीं। इसी दौरान भालू ने उन पर हमला कर दिया। महिला ने साहस दिखाते हुए दरांती से भालू पर वार कर अपना बचाव किया लेकिन इस दौरान वह खेत से नीचे गिर गईं और शोर मचाया। शोर सुनकर उनके पति मनबर सिंह नेगी घटनास्थल की ओर दौड़े। तब तक महिला आधे रास्ते तक पहुंच चुकी थीं और भालू वहां से भाग गया। हमले में उनके दाएं हाथ पर गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग रेफर किया गया। अस्पताल में मौजूद डीएफओ रजत सुमन ने बताया कि महिला की स्थिति सामान्य है और उनके दाएं हाथ पर डॉक्टरों ने छह टांके लगाए हैं। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पठाली गांव में गश्त टीम तैनात कर दी गई है, जो लगातार निगरानी कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed