सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Water entered the shops, goods were destroyed.

Rudraprayag News: दुकानों में घुसा पानी, सामान हुआ बरबाद

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 04 May 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Water entered the shops, goods were destroyed.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

मयाली बाजार में नाली न होने से जलमग्न हुईं सड़कें
व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी



जखोली। मयाली मुख्य बाजार में सड़क किनारे उचित जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश भी व्यापारियों और राहगीरों के लिए मुसीबत बन रही है। सोमवार को हुई बारिश के कारण सड़क पर नालियों में पानी उफान पर आ गया और सड़कों से होते हुए कई दुकानों में घुस गया। उनका सामान भी खराब हो गया। दो घंटे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

भौगोलिक दृष्टि से मयाली बाजार दो हिस्सों में बंटा है। ऊपरी बाजार में नाली का निर्माण तो किया गया लेकिन वहां का सारा पानी ढलान के कारण निचले बाजार में जमा हो जाता है। सोमवार को बारिश हुई लेकिन मुख्य तिराहे पर ढलान और निचले बाजार में नाली न होने से पानी उफनाता हुए सड़क के सहारे बाजार में दुकानों में जा घुसा और सारा सामान खराब हो गया। ऐसे में राहगीरों का चलना भी दूभर हो गया। मयाली वासुदेव टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष हरीश पुंडीर, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी और व्यापारी जितेंद्र बुटोला ने लोनिवि विभाग की उदासीनता पर आक्रोश जताया। उन्होंने बताया कि विभाग को इस समस्या के बारे में कई बार सूचित किया जा चुका है लेकिन विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मयाली व्यापार संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

मयाली बाजार में जल निकासी के लिए जेसीबी को भेजा गया है। अब इससे जहां मलबा हटाया जा रहा है वहीं समय-समय पर बंद नालियों को भी खोला जाएगा। सड़क को दुरुस्त करने का कार्य भी यहां चल रहा है। - इंद्रजीत बोस, ईई लोनिवि रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed