सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Asphalting work on Triyuginarayan-Sonprayag road should be done with quality

Rudraprayag News: गुणवत्ता से हो त्रियुगीनारायण-सोनप्रयाग मार्ग पर डामरीकरण कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 27 Mar 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Asphalting work on Triyuginarayan-Sonprayag road should be done with quality
रुद्रप्रयाग के त्रियुगीनारायाण सड़क का होता डामरीकरण - संवाद
विज्ञापन
वायरल वीडियो के बाद हरकत में आया प्रशासन, निरीक्षण किया
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। त्रियुगीनारायण-सोनप्रयाग मार्ग पर डामरीकरण की गुणवत्ता को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। शुक्रवार को विभाग ने मौके का निरीक्षण किया और संबंधित ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
त्रियुगीनारायण-सोनप्रयाग मार्ग पर 5 से 6 किमी के बीच डामर उखड़ने की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद आनन-फानन में पीएमजीएसवाई विभाग की टीम अधिशासी अभियंता पवन कुमार के नेतृत्व में स्थल पर पहुंची। जांच में बताया गया कि मौसम में अचानक बदलाव और अधिक ठंड के कारण सड़क की ऊपरी परत प्रभावित हुई है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रभावित हिस्से पर दोबारा डामरीकरण करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता पवन कुमार ने ठेकेदार को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने डामर सामग्री को प्लांट से साइट तक त्रिपाल से ढककर लाने और सभी तकनीकी मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed