{"_id":"6a4108c0613f7f94a6082210","slug":"ban-on-serving-alcohol-at-lvara-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-119363-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: ल्वारा में शराब परोसने पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: ल्वारा में शराब परोसने पर लगी रोक
Sun, 28 Jun 2026 05:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 28 Jun 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
रुद्रप्रयाग। ग्राम पंचायत ल्वारा में हुई बैठक में सामाजिक और विकास से जुड़े कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत क्षेत्र में होने वाले किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम, सामुदायिक आयोजन या सामाजिक समारोह में शराब परोसने और उसके सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया।
बैठक में स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, पेयजल व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने, पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा युवाओं और महिलाओं की विकास कार्यों में भागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। ग्रामीणों ने जनसहभागिता से विकास कार्य कराने का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान आशा देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र पुरोहित, दरवान भट्ट, महेश प्रसाद बगवाड़ी, राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, माया बगवाड़ी, पार्वती बगवाड़ी, मोनिका बुटोला, चन्द्रवती बुटोला आदि उपस्थित रहे। संवाद