सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Banks remained closed due to the strike, people returned empty handed.

Rudraprayag News: हड़ताल के कारण बंद रहे बैंक, लोग लौटे बैरंग

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 27 Jan 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Banks remained closed due to the strike, people returned empty handed.
गोपेश्वर में हड़ताल के चलते एसबीआई शाखा में ठप रहा कामकाज।  संवाद 
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में हड़ताल के कारण नहीं हो पाया लेनदेन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। सप्ताह में 5 दिन काम का नियम जल्द लागू करने की मांग के समर्थन में चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में स्टेट बैंक की शाखा के साथ ही अन्य बैंक शाखाओं में हड़ताल के कारण लेनदेन नहीं हो पाया। ऐसे में बैंकों में पहुंचे ग्राहकों कोे लौटना पड़ा।
मंगलवार को बैंक शाखाएं नहीं खुलीं। बछेर के दुर्गा प्रसाद का कहना है कि बैंक में लेनदेन न होने से उन्हें लौटना पड़ा। चमोली की माहेश्वरी देवी ने कहा कि आगामी पांच फरवरी को भतीजी की शादी है जिसके लिए बैंक से धनराशि निकालनी थी। मगर बैंक शाखा बंद होने से लौटना पड़ा। इसी तरह अन्य ग्राहकों को भी लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कर्णप्रयाग और नारायणबगड़ में सभी बैंकों ने अपने गेट पर हड़ताल के पोस्टर चस्पा किए। एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, नैनीताल बैंक सहित अन्य निजी बैंकों में कामकाज ठप रहा। हालांकि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में पूर्व की भांति काम जारी रहा। उपभोक्ता करन भट्ट ने बताया कि खाते में लेनदेन की जानकारी प्राप्त करनी थी लेकिन हड़ताल के कारण काम नहीं हो पाया। वहीं व्यापारी नवीन पुजारी ने बताया कि बिना काम हुए ही हड़ताल के कारण बैंक से लौटना पड़ा। वहीं रुद्रप्रयाग जिले में भी यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियन के देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में सभी बैंक बंद रहे। मुख्य बाजार, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, मयाली आदि जगहों पर ग्रामीण पीएनबी, स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, बैंक आफ बड़ौदा सहित अन्य बैंकों में पहुंचे थे लेकिन बंद होने से वे मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed