सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Bhoga idol is placed in the sanctum sanctorum

Rudraprayag News: भोग मूर्ति गर्भगृह में विराजमान

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 28 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bhoga idol is placed in the sanctum sanctorum
विज्ञापन
गुप्तकाशी। कालीमठ की महाकाली प्रथम चरण की दिवारा यात्रा पूर्ण कर पुनः अपने मूल मंदिर कालीमठ में पहुंच गईं। पूजा-अर्चना के बाद भोग मूर्ति को गर्भगृह में विराजमान किया गया।
Trending Videos


बुधवार को मुख्य मंदिर में पूजा अर्चना के साथ माता को भोग लगाया गया। इस दौरान भक्तों ने माता के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इसके बाद विधिवत पूजा अर्चना और वेदमंत्रों के साथ माता की भोग मूर्ति को पुनः गर्भ गृह में विराजमान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 दिसंबर से प्रारंभ प्रथम चरण की दिवारा यात्रा में मां काली ने केदार घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। वहीं मकर संक्रांति पर देवप्रयाग में डोली ने स्नान किया। गुप्तकाशी में विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर ह्यूण गांव में सोमवार को प्रवास कर मंगलवार को कालीमठ पहुंच गई। यात्रा समिति अध्यक्ष लखपत सिंह राणा ने बताया कि मां की मूर्ति के गर्भगृह में विराजमान होने के बाद यात्रा संपन्न हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed