{"_id":"697a4ba44f01158a230a5ed5","slug":"board-exam-duty-should-be-assigned-as-per-the-norms-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-116645-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: बोर्ड परीक्षा ड्यूटी मानक के अनुसार लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: बोर्ड परीक्षा ड्यूटी मानक के अनुसार लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राजकीय शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी ने बुधवार को तीनों ब्लॉक कार्यकारिणीयों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आलोक रौथाण ने की। बैठक में ब्लॉकों के लंबित प्रकरणों पर चर्चा की गई।
बैठक में 1999 से 2004 के बीच नियुक्त शिक्षकों के बीस साल से लंबित कनिष्ठ वरिष्ठ वेतन विसंगति के मामले और बोर्ड परीक्षा ड्यूटी मानक के अनुसार निकटतम परीक्षा केंद्रों पर लगाए जाने की मांग की गई। साथ ही शिक्षिकाओं के सीसीएल आवेदन पर तीनों खंड शिक्षा अधिकारियों से सीसीएल अवकाश स्वीकृत करने की मांग और लंबित मामलों को मुख्य शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखने की बात कही गई। बैठक संचालन जिला मंत्री शंकर भट्ट ने किया। बैठक में जिला संरक्षक नरेश कुमार भट्ट, जिला उपाध्यक्ष शीशपाल पंवार, जिला उपाध्यक्ष महिला कुसुम भट्ट समेत, ब्लॉक कार्यकारिणी के अध्यक्ष व संबंधित सदस्य मौजूद रहे।
Trending Videos