सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Bringing plans to the grassroots level

Rudraprayag News: योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 26 Mar 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Bringing plans to the grassroots level
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। भाजपा की ओर से चंद्रापुरी के स्यालसौड़ स्थित मोनिका लॉज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत अगस्त्यमुनि ग्रामीण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का कार्यक्रम हुआ। प्रशिक्षण में सभी बूथ अध्यक्षों एवं बीएलओ-2 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बृजमोहन नेगी ने की। इस दौरान सात सत्र हुए जिनमें विजय कपरवाण, चंडी प्रसाद भट्ट, दिनेश बगवाड़ी, शकुंतला जगवान, अरुण चमोली एवं दिनेश उनियाल ने संगठन सुदृढ़ीकरण, बूथ प्रबंधन और योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अजय जोशी ने किया। इस मौके पर मंडल प्रभारी रीना बिष्ट आदि भी उपस्थित थे। संवाद
Trending Videos


संगठन से जुड़ाव पर दिया जोर
रुद्रप्रयाग। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जिले के सभी मंडलों में शक्तिपूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही और संगठन से जुड़ाव पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष सुमन जमलोकी के नेतृत्व में दूरस्थ क्षेत्रों तक कार्यक्रम किए गए। मंडल अध्यक्ष रेखा पुरोहित, शशि रावत, सीमा असवाल, हेमलता नौटियाल, राखी देवी, सुनीता गोस्वामी आदि ने अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजन किए। जिला महामंत्री अर्चना चमोली और सुषमा देवी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की भूमिका को मजबूत करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed