सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Car overturns on highway near Gholtir, driver injured

Rudraprayag News: घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, चालक चोटिल

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 13 Mar 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Car overturns on highway near Gholtir, driver injured
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। घोलतीर के पास बदरीनाथ हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं।
Trending Videos

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे ऋषिकेश से नारायणबगड़ (चमोली) जा रही एक कार घोलतीर चौकी से थोड़ी दूर बदरीनाथ हाईवे पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी घोलतीर जयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और वाहन में फंसे चालक राजेन्द्र सिंह बिष्ट निवासी सिलोडी नारायणबगड़ को बाहर निकाला। चौकी प्रभारी घोलतीर जयवीर सिंह ने बताया कि घटना में चालक को मामूली चोटें आई हैं। उनका प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की सहायता से हटाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed