{"_id":"6a0b0ea234ca11a54a0f734b","slug":"challan-issued-for-vehicle-moving-with-horn-on-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-118574-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: हूटर लगाकर घूम रहे वाहन का काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: हूटर लगाकर घूम रहे वाहन का काटा चालान
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 18 May 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के दौरान यातायात पुलिस ने एक वाहन पर अवैध रूप से लगाए गए मानवाधिकार बोर्ड और हूटर के खिलाफ कार्रवाई की। जांच के दौरान यातायात निरीक्षक कैलाश चंद्र शर्मा ने मौके पर ही वाहन से बोर्ड और हूटर हटवाकर जब्त कर लिया। साथ ही मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की। उन्होंने बताया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर किसी भी वाहन में अवैध रूप से संगठन, पद व विभाग संबंधी बोर्ड लगाने के साथ हूटर और प्रेशर हॉर्न के उपयोग की अनुमति नहीं है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- --
रुपये से भरा खोया बैग लौटाया
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में पुलिस ने ईमानदारी की मिसाल पेश कर मंदिर परिसर में श्रद्वालु का खोया बैग लौटाया । पुलिस ने बताया कि हरियाणा के कैथल से आए श्रद्धालु का 50 हजार रुपये नकदी और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग खोया था जिसे वापस लौटाया गया। श्रद्धालु का बैग मंदिर के निकासी गेट के पास कहीं छूट गया था। ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी रुचि को यह लावारिस बैग मिला। उन्होंने बैग को कब्जे में लेकर सूचना प्रसारित कराई और बैग की पहचान व सत्यापन कर श्रद्धालु को वापस सौंप दिया। बैग में रखे 50 हजार रुपये सुरक्षित मिलने पर श्रद्धालु ने पुलिस का आभार जताया। संवाद
Trending Videos