सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The building was not built even after 11 years.

Rudraprayag News: 11 साल बाद भी नही बना भवन

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 18 May 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
The building was not built even after 11 years.
विज्ञापन
बसुकेदार। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राजस्व और जमीन संबंधी कार्यों में सुविधा देने के लिए बसुकेदार तहसील में स्थायी भवन नहीं है। तहसील कार्यालय इन दिनों पुराने व जर्जर मातृ शिशु केंद्र भवन में चल रहा है। क्षेत्र की 66 ग्राम सभाओं के ग्रामीण कई सालों से तहसील भवन निर्माण की आस लगाए हैं। वर्ष 2015 में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यहां पहुंचकर तहसील का शिलान्यास किया था, तब से 11 साल बीत गये पर भवन का निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ। स्थायी भवन न होने से व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही हैं। हाल यह है कि कई बार तहसील बिना तहसीलदार के भी संचालित होती रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री के निर्देश पर तहसीलदार की तैनाती तो कर दी गई, लेकिन भवन निर्माण कार्य नहीं हुआ। पूर्व प्रधान मोहन सिंह भण्डारी, पूर्व क्षेत्र पंचाय सदस्य धीर सिह भण्डारी, अरविंद भट्ट, महाबीर सिह, कैलाश भट्ट, ने बताया कि ग्राम सभा डालसिगी के लोगों ने 70 नाली नाप भूमि शपथ पत्र सहित दान दी है जो इन दिनों बंजर पड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि तहसील भवन निर्माण शीघ्र नहीं किया गया तो वे जनता के साथ आंदोलन करने को मजबूर होगें। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed