{"_id":"6a0b0ffdc2b6b0113702e5d8","slug":"power-supply-was-disrupted-for-eight-hours-due-to-a-short-circuit-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-118567-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: शॉर्ट सर्किट होने से आठ घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: शॉर्ट सर्किट होने से आठ घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 18 May 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फाटा। रामपुर दुर्गा मंदिर के समीप बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से रामपुर व सोनप्रयाग के बीच रविवार को आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान व्यवसायियों ने जनेटर चलाकर व्यवस्था बनाई।
व्यवसायी प्रमोद रावत ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। रामपुर दुर्गा मंदिर के समीप बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया। लगातार होते रहे शॉर्ट सर्किट से लोग घबरा गए। ऊर्जा निगम को सूचित किया गया। सूचना पर कर्मचारी पहुंचे और देर शाम इसे दुरुस्त किया गया। उन्होंने बताया कि बिजली लाइन के तार जमीन पर ही खुले छोड़े जा रहे हैं जिससे खतरा पैदा हो रहा है। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सती ने कहा कि जिन तारों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है उसके निकट विभाग ने तार नहीं बिछाई है। स्थानीय व्यक्ति ने पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप बिछाए हैं जिसमें हो रही अर्थिंग से इस तरह की घटना हो रही हैं और समस्या का समाधान किया जा रहा है। संवाद
Trending Videos