सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Madmaheshwar's palanquin will leave for its temple today.

Rudraprayag News: आज अपने मंदिर के लिए रवाना होगी मद्महेश्वर की डाेली

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 18 May 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Madmaheshwar's palanquin will leave for its temple today.
विज्ञापन
ऊखीमठ। द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भगवान मद्महेश्वर की भोग मूर्तियों की सभा मंडप में पूजा अर्चना की। यहां भक्तों ने बाबा के दर्शन किए। रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में केदार लिंग, मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी, नवीन मैठाणी ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया। सभा मंडप में पंच गौंडारियों में थोर भंडारी मदन सिंह पंवार व हक हकूकधारी उपस्थित रहे। मंदिर के प्रबंधक विजेंद्र बिष्ट ने बताया कि 19 मई को सुबह सात बजे भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली अपने मूल मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी व डोली का रात्रि प्रवास रांसी स्थित राकेश्वरी मंदिर होगा। 20 मई को डोली गौंडार पहुंचेगी व 21 मई को गांव से डोली मद्महेश्वर के लिए रवाना होगा। पूर्वाह्न 11:30 बजे ग्रीष्मकाल के लिए मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed