सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Complete ban on liquor in public events in Paling village

Rudraprayag News: पैलिंग गांव में सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 21 Mar 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Complete ban on liquor in public events in Paling village
विज्ञापन
ऊखीमठ।
Trending Videos

विकासखंड ऊखीमठ के ग्राम सभा पैलिंग में ग्राम प्रधान सनोज सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गांव में शराबबंदी को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि 20 मार्च से गांव में होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों जैसे शादी, पार्टी, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों में शराब का सेवन और परोसना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
ग्रामीणों ने कहा कि शराब के कारण सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है और सामाजिक व वैवाहिक आयोजनों में झगड़ा व मारपीट और घरों में विवाद व घरेलू हिंसा जैसी घटनाएं बढ़ती हैं। इसके चलते पारिवारिक और सामाजिक आयोजनों की गरिमा भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि कोई व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य मीनाक्षी देवी नेगी, वन पंचायत सरपंच महावीर सिंह नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष प्रियंका देवी, कीर्तन मंडली अध्यक्ष इंदु देवी, भूतनाथ सांस्कृतिक कला मंच अध्यक्ष पुष्कर सिंह नेगी और नव युवक मंगल दल अध्यक्ष अमित नेगी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed