{"_id":"69c51f99761f8a94c708bdaa","slug":"four-feet-of-snow-in-kedarnath-dham-shops-to-be-allotted-soon-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-117558-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में चार फीट बर्फ, जल्द होगा दुकानों का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में चार फीट बर्फ, जल्द होगा दुकानों का आवंटन
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 26 Mar 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम-एसपी और बीकेटीसी के प्रतिनिधियों ने केदारनाथ धाम में बर्फ के बीच लिया तैयारियों का जायजा
धाम में पुलिस के 3 और आईटीबीपी के 12 जवान तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ धाम की यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने केदार सभा के अध्यक्ष, बीकेटीसी के प्रतिनिधियों तथा हक-हकूकधारियों के साथ केदारनाथ का निरीक्षण किया। धाम में अभी 3 से 4 फीट तक बर्फ है। बर्फ हटने के बाद धाम में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में धाम क्षेत्र में लगभग 3 से 4 फीट तक बर्फ जमी है जिसे हटाने के लिए संबंधित विभागों की टीमों को लगातार सक्रिय किया जा रहा है। बर्फ हटने के साथ ही धाम में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। साथ ही यात्रा शुरू होने से पूर्व पेयजल, विद्युत, आवास, स्वास्थ्य सेवाएं आदि मूलभूत सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से पुनर्स्थापित करने के लिए लगातार टीमें भेजी जाएंगी। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए बताया कि वर्तमान में केदारनाथ धाम में पुलिस के 3 तथा आईटीबीपी के 12 जवान तैनात हैं जो सुरक्षा व्यवस्था सुचारु रूप से बनाए हुए हैं। सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के आवागमन, ठहरने एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान श्रीकेदार सभा के अध्यक्ष एवं बीकेटीसी सदस्य राजकुमार तिवारी, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी राहुल चौबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos