सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Conducted a surprise inspection of the district jail

Rudraprayag News: जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 13 May 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Conducted a surprise inspection of the district jail
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला न्यायाधीश के निर्देशन में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल परिसर में बंदियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों को पौष्टिक आहार और स्वच्छ पेयजल के साथ-साथ समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जाए। महिला बंदियों की सुरक्षा और स्वच्छता मानकों को और बेहतर बनाए। उन्होंने जेल प्रशासन को नियमित रूप से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि बंदी न्यायिक प्रक्रिया से अवगत रह सकें। इस अवसर पर कारागार के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed