सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Cross country race on October 2

Rudraprayag News: क्राॅस कंट्री दौड़ दो अक्तूबर को

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 27 Sep 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार

रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि स्पोर्ट्स स्टेडियम में गांधी जयंती पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन होगा। अंडर-16 बालक-बालिका वर्ग के लिए प्रतियोगिता के पंजीकरण 30 सितंबर तक चलेंगे। आयोजन से स्थानीय युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।

Cross country race on October 2
विज्ञापन

विस्तार

रुद्रप्रयाग। खेल विभाग की ओर से गांधी जयंती के उपलक्ष्य में अगस्त्यमुनि स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्राॅस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए 30 सितंबर तक पंजीकरण होंगे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान ने बताया कि अंडर-16 के बालक वर्ग में 3 किमी व बालिका वर्ग में 2 किमी के लिए क्रॉस कंट्री दौड़ होगी। प्रतियोगिता सुबह 7 बजे से होगी। प्रतिभागी को जन्मतिथि प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की फोटो प्रति लानी होगी। उन्होंने इच्छुक प्रतिभागियों से 30 सितंबर शाम पांच बजे तक जिला खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि में पंजीकरण कराने के लिए कहा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed