सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Crowds gathered at the bus stand as gas vehicles arrived, causing problems with the OTP system

Rudraprayag News: बस अड्डे पर गैस वाहन पहुंचते ही उमड़ी भीड़, ओटीपी व्यवस्था बनी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 22 Mar 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at the bus stand as gas vehicles arrived, causing problems with the OTP system
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। रविवार को नगर मुख्यालय के बस अड्डे पर गैस वाहन पहुंचते ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। डांगसेरा, हितडांग, बेलणी, अपर बाजार और मकड़ी बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उपभोक्ता खाली सिलेंडर लेकर पहुंचे। अचानक बढ़ी भीड़ के चलते बस अड्डे पर अव्यवस्था का माहौल बन गया। गैस वाहन में करीब 250 सिलेंडर लदे थे, जिनका वितरण सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर बाद तक चलता रहा। इस दौरान ओटीपी न आने, केवाईसी व सत्यापन की दिक्कतों के कारण कई उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। कई लोग घंटों इंतजार के बाद भी गैस न मिलने पर निराश होकर लौट गए।
Trending Videos



---

युवा ही नहीं समझ पा रहे तो बुजुर्ग कैसे समझेंगे ओटीपी का सिस्टम


रुद्रप्रयाग। गैस वितरण के दौरान तकनीकी प्रक्रिया लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। साइन बुकिंग, ओटीपी, डीएसी और कनेक्शन नंबर के एसएमएस की जटिल प्रक्रिया में युवा भी उलझते नजर आ रहे हैं। ऐसे में बुजुर्गों के लिए यह व्यवस्था और भी कठिन साबित हो गई है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग के बाद मिस्ड कॉल करने पर डीएसी नंबर तो आ रहा है, लेकिन कनेक्शन नंबर नहीं मिलने के कारण सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इधर, दरमोला क्षेत्र से आई एक बुजुर्ग महिला को भी बिना सिलेंडर लिए वापस लौटना पड़ा, क्योंकि उनके फोन पर ओटीपी नहीं आया। स्थानीय महिला संगीता देवी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब राशन अंगूठा लगाकर मिल सकता है तो गैस सिलेंडर के लिए इतनी जटिल प्रक्रिया क्यों। वहीं कई ऐसे उपभोक्ता भी दिखे जिनके मोबाइल नंबर बंद थे, जिससे वे ओटीपी प्राप्त नहीं कर सके और उन्हें मोबाइल रिचार्ज के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed