सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   300 kg of garbage collected by running a cleanliness drive

Rudraprayag News: स्वच्छता अभियान चलाकर 300 किलो कूड़ा एकत्र किया

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 23 Mar 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
300 kg of garbage collected by running a cleanliness drive
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। शहीदी दिवस के अवसर जिले में दो दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम व जन जागरूकता कार्यक्रम का समापन सोमवार को हुआ। मेरा युवा भारत एवं केंद्र सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और देशभक्ति का संदेश दिया गया। इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाकर करीब 300 किलो कूड़ा एकत्र किया गया। वहीं जनपद को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। इसके बाद पेट्रोल पंप से रुद्रा बैंड तक जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान इंकलाब जिंदाबाद, वंदे मातरम् और भारत माता की जय... जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। दोनों दिनों के कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद, रुद्रप्रयाग के सभी सफाई कर्मियों ने योगदान दिया। इस अवसर पर प्लान इंटरनेशनल के जिला समन्वयक विजय वशिष्ठ, लेखा लिपिक सहायक कविता जुगरान, राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग की डॉ. अन्विता सिंह, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रबंधक करन, सत्यम, स्वच्छता ब्रांड अंबेसडर जसपाल भारती आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed