{"_id":"69c3c31b7c94caacf1081f01","slug":"demand-for-action-against-anti-social-elements-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-117529-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 25 Mar 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। अगस्त्यमुनि क्षेत्र से सटे ग्राम रायड़ी बुरगट के प्राथमिक विद्यालय मार्ग पर पिछले कुछ समय से असामाजिक तत्व उत्पात मचा रहे हैं। ग्राम प्रधान ने मामले में पुलिस प्रशासन से शिकायत कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ग्राम प्रधान सुधाता देवी ने थाना प्रभारी अगस्त्यमुनि को इस संबंध में शिकायती पत्र भेजा। कहा कि विद्यालय मार्ग पर आए दिन असामाजिक तत्व शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं। वहीं शराब की खाली बोतलें और गंदगी रास्ते पर ही बिखरी रहती है। कहा कि यह मार्ग केवल छात्र-छात्राओं के लिए ही नहीं बल्कि गांव की महिलाओं के लिए भी घास-लकड़ी लाने का मुख्य रास्ता है। सुनसान रास्तों पर अराजक तत्वों की मौजूदगी से वे असुरक्षित महसूस कर रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उचित निगरानी न होने के कारण इस मार्ग पर असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से विद्यालय मार्ग और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की। संवाद
Trending Videos