{"_id":"69c3ccd05daa0ff0f909c9e0","slug":"machines-given-for-self-employment-have-been-closed-in-the-panchayat-bhawan-for-a-year-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-117524-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: स्वरोजगार के लिए दी गई मशीनें एक साल से पंचायत भवन में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: स्वरोजगार के लिए दी गई मशीनें एक साल से पंचायत भवन में बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बच्छणस्यू पट्टी के सुनाऊ गांव में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए दी गई सिलाई मशीनें एक साल से पंचायत भवन में धूल खा रही हैं। जिम्मेदार अधिकारियों को कहने के बाद भी न तो प्रशिक्षण शुरू हुआ और न ही योजना जमीन पर उतर पाई है।
महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पलायन आयोग की ओर से सुनाऊ गांव को दी गई विद्युत सिलाई मशीनें एक साल से पंचायत भवन में पड़ी हैं। आयोग की ओर से करीब 18 लाख रुपये की लागत से यह मशीनें महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए दी गई थीं। इसके लिए प्रशिक्षण भी कराया जाना था। मगर अब तक न प्रशिक्षण शुरू हुआ और न ही मशीनों का उपयोग हो पाया। ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह बिष्ट का कहना है कि मशीनें पंचायत भवन में रखी होने के कारण बैठकें भी बाहर करनी पड़ रही हैं। उन्होंने जल्द प्रशिक्षण शुरू कराने की मांग की। संवाद
Trending Videos